घर में घुसकर महिला का फोड़ा सर, दो चरणों में आरोपी की पिटाई

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला का सिर फोड़ देनें के एक आरोपी को परिजनों नें पकड़ कर पीट दिया | इसके साथ ही साथ जब पुलिस नें आरोपी का चालान किया तो न्यायालय से रिहा होनें के बाद जब वह गाँव पंहुचा तो उसकी पुन: पिटाई कर दी गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी सुमन देवी पत्नी अशोक कुमार को घर में घुसकर ग्रामीणों नें मारपीट कर दी | मारपीट में सुमन के सिर में चोट लग गयी | मौके पर परिजनों नें एक आरोपी अशोक पुत्र रामपाल को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी| सूचना पर पंहुची पुलिस आरोपी अशोक को थानें ले आयी| सुमन के पुत्र राजीव सिंह नें आरोपी अशोक पुत्र रामपाल के खिलाफ 452, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया| पुलिस नें आरोपी अशोक का शांति भंग में चालान कर दिया| जमानत के बाद शाम को जब आरोपी गाँव पंहुचा तो आरोपी अशोक को पुन: मारपीट की गयी| आरोपी अशोक को मारपीट कर सड़क पर डाल दिया| मारपीट में तीन कार सबार भी थे जिनकी कार पर किसान यूनियन लिखा था| सूचना पर थानाध्यक्ष रणविजय पंहुचे| पुलिस को देखकर कार सबार फरार हो गये| पुलिस नें आरोपी अशोक को उसके घर भेज दिया| विवाद 2010 में आरोपी अशोक के पुत्र राजू के रामगंगा नदी में डूबने का बताया जा रहा है|
थानाध्यक्ष रणविजय सिंह नें बताया कि आरोपी नशे में था वह खुद शाम को पीड़ित परिवार के घर पंहुच गया| उसके साथ मारपीट नही हुई| उसको नशे में होनें पर किनारे लिटा दिया|