ईडी के सुदर्शन ने काटा केजरीबाल का गुरुर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव के नजदीक राजनैतिक पार्टियों के नेताओं के एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू है| सांसद मुकेश राजपूत नें कांग्रेस, सपा व बसपा पर आरोप लगाया है | इसके साथ ही उन्होंने केजरीबाल पर भी निशाना साधा| उन्होंने कहा कि ईडी नें अपने कार्यवाही के सुदर्शन से केजरीबाल के गुरुर को काटा है |
शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पर सांसद मुकेश राजपूत नें कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल भ्रष्टाचार में लिप्त है | जहाँ कांग्रेस की सरकारें रहीं उन राज्यों में भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ| गठबंधन दल के नेता भी भ्रष्टाचार में लिप्त है| उन्होंने कहा कि दिल्ली में मंत्री पहले जेल गये और इसके बाद ईडी नें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीबाल को भ्रष्टाचार में जेल भेजा| ईडी के लगातार नोटिस भेजने के बाद भी वह पेश नही हुई | जिसके बाद ईडी नें उन्हें गिरफ्तार किया| अरबिंद केजरीबाल अपने सीएम पद के गुरूर में थे और लगातार ईडी पर ही आरोप लगा रहे थे| भगवान कृष्ण की तरह जिस प्रकार 99 अपराध के बाद शिशुपाल के उसके ऊपर सुदर्शन चलाया| उसी तरह ईडी नें भी केजरीबाल पर 10 नोटिस देनें के बाद कार्यवाही का सुदर्शन चलाया|
पहले अपनी भाषा को देखें अखिलेश यादव
सांसद मुकेश राजपूत का एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमे वह एक व्यक्ति से वोट ना देनें को लेकर तेज आबाज में बात कर रहें है| जिसको सपा सुप्रीमो नें एक्स पर वायरल किया| जिसमे उन्होंने लिखा बीजेपी सांसद हदयहीन हो गये है| भाजपा के लोग जनता से अकेले में कैसे पेश आते हैं | इस पर सांसद नें कहा कि अखिलेश पहले अपनी और अपने कार्यकर्ताओं की भाषा पर अंकुश लगाये| उनके सपा प्रत्याशी नें जय श्रीराम बोलनें पर ग्रामीणों को जनसभा से बाहर करा दिया था| उन्होंने कहा कि सपा नें गरीबों की मदद की होती तो जमानत जब्त नही होती|
सपा आयेगी तो नोचकर खायेगी
सांसद नें कहा कि बीते 10 सालों से सपा सत्ता से बाहर है| लिहाजा सपा कार्यकर्ता भूखे है| सपा के नेता पहले ट्रैक्टर, जमीनें आदि खाते थे अब आम जनता की खैर नही होगी| इस दौरान जिल्ध्यक्ष रुपेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, सहकारी बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, विधायक सुशील शाक्य, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|