गले में डाला सांप, तीन को काटा, भर्ती

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गले में कुछ लोगों नें सपेरे का सांप डाल लिया| जिससे सांप नें तीन को काट लिया | उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करन चंदपुर में होली के दौरान एक सपेरा पिटारी में सांप लेकर घूम रहा था | उसी दौरान उसका सांप 26 वर्षीय पुष्पेन्द्र नें अपने गले में डाल लिया| जिससे सांप नें उसे काट लिया | पुष्पेन्द्र के साथ ही उसके गाँव के 38 वर्षीय नरेंद्र पुत्र भीकम लाल, 55 वर्षीय सुनील पुत्र श्रीराम को भी सांप नें काट लिया| ग्रामीणों नें सांप,सपेरे और घायलों को लोहिया अस्पताल पंहुचाया| लोहिया अस्पताल में सपेरे नें चिकित्सक के सामने सांप को पिटारी से निकाल कर मेज पर रख दिया| जिससे भगदड़ मच गयी| तीनों घायलों का उपचार किया जा रहा है|