मार्ग दुर्घटना में दो बाइक सबारों की दर्दनाक मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मार्ग दुर्घटना में दो बाइक सबारों की दर्दनाक मौत हो गयी| दोनों को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखा दिया गया| परिजनों में चित्कार मच गयी| होली की खुशियों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कुटरा कालोनी के पीछे निवासी 28 वर्षीय अमन तिवारी पुत्र राजेश तिवारी कार चलानें का कार्य करता था| रविवार को वह अपने साथी 32 वर्षीय रोहित उर्फ भूरा दुबे पुत्र विश्वनाथ निवासी अदियुली मऊदरवाजा के साथ अपाचे पर सबार होकर जा रहा था| अमन तिवारी लगभग दोपहर 12:30 बजे अपने घर से बहनोई रमाकांत मिश्रा के घर दीपपुर नगरिया कम्पिल के घर जानें की कहकर निकला था | उसी दौरान थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खिनमिनी के पास किसी वाहन नें उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी | जिससे दोनों मौके पर ही लहुलुहान होकर गिर गये| मौके पर पंहुची पुलिस नें दोनों को लोहिया अस्पताल पंहुचाया | जहाँ चिकित्सक नें उन्हें मृत घोषित कर दिया|
गलत सूचना पर दूसरे के परिजन रहे रोते
दरअसल लोहिया अस्पताल में मृतक अमन तिवारी का शव देखकर किसी नें शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई निवासी दूसरे अमन तिवारी के परिजनों को सूचना दी| जिसके बाद नुनहाई से तकरीबन आधा सैकड़ा लोग लोहिया अस्पताल आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| शव किसी नें नही देखा और सूचना पर ही आकर रोनें लगे| बाद में किसी नें फोटो दिखाया तो परिजनों नें कहा कि यह उनका अमन तिवारी नही है| जो अमन तिवारी मरा है वह कुटरा कालोनी निवासी है| तब जाकर नुनहाई के अमन तिवारी के परिजनों के जान में जान आयी|