बसपा लोकसभा सीट के लिए इन जातियों के प्रत्याशी पर कर रही मंथन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक गलियारों में चहलकदमी बढ़ गयी है| बीजेपी अपना प्रत्याशी पूर्व में ही घोषित कर चुकी है| गठबंधन से सपा का प्रत्याशी भी मैदान में हैं| लिहाजा अब सभी की निगाहें बसपा के लोकसभा प्रत्याशी के ऊपर लगीं है| बसपा इस बार खूब ठोंक-बजाकर ही अपना प्रत्याशी घोषित करनें के मन में हैं |
बीजेपी से सांसद मुकेश राजपूत, सपा से डा.नवल किशोर शाक्य चुनाव के अखाड़े में कूद गये हैं| लेकिन अभी तक बसपा अपने प्रत्याशी के रूप में जनपद को कोई चेहरा नही दे पायी है| जिससे सियासी पारा गर्म है| हर किसी को बसपा प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है| सूत्रों की मानें तो बसपा ब्राह्मण, ठाकुर व पाल समाज में से किसी एक को टिकट देनें पर विचार कर रही है| अलीगंज के एक पाल समाज के नेता की चर्चा जोरों पर है|