शहर कोतवाल,कादरी गेट व जहानगंज थानाध्यक्ष बदले

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें शहर कोतवाली, थानाध्यक्ष कादरी गेट, थानाध्यक्ष जहानगंज की तैनाती में फेर बदल किया है|
एसपी नें थानाध्यक्ष जहानगंज जेपी शर्मा को शहर कोतवाल बनाया है| शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी को थानाध्यक्ष जहानगंज बनाया गया है| कादरी गेट थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला की प्रभारी न्यायालय सुरक्षा के पद पर तैंनाती की है| वहीं प्रभारी न्यायालय सुरक्षा अवध नारायण पाण्डेय की थानाध्यक्ष कादरी गेट के पद पर तैंनाती हुई है|