लोक अदालत में 284017 मामलों का निस्तारण कर 7 करोड़ की धनराशि करायी जमा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों तक राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया| जिसमे 284017 मामलों का निस्तारण कर 7 करोड़ की धनराशि जमा करायी गयी|
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश विष्णु चन्द्र वैश्य व अशोक कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, अध्यक्ष बार एसोसियेशन जवाहर सिंह गंगवार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। सुबह 10:30 बजे से सांय तक राष्ट्रीय लोक अदालत का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सम्बन्धित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह-सब्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया गया। 415 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित कर 24,62,3500 रुपये की वसूली धनराष्टि बैंकों द्वारा प्राप्त की गयी। 84,324 विद्युत बिल सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया गया।
प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अशोक कुमार व अन्जू कम्बोज, अपर प्रधान न्यायाधीश द्वारा कुल 32 पारिवारिक व वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से सुलह-समझौते के आधार पर 5 पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा 63 वादों का निस्तारण कर 13,5,78,000/- धनराशि प्राप्त करायी गयी। नरेश कुमार अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फर्रुखाबाद द्वारा अपने न्यायालय से 81 मामले निस्तारण कर रूपया 760425/- की धनराशि एवार्ड की गयी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों/कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये। कुल लम्बित 4117 मामलों में से 3728 तथा प्री-लिटिगेक्कन के 281691 मामलों में से 280289 मामले निस्तारित किये गये हैं। इस प्रकार कुल 285808 मामलों में से 284017 मामलों का निस्तारण कर कुल 70068721/- रुपया धनराशि जमा करायी गयी। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया है। महेन्द्र सिंह एस०सी०/ एस०टी० एक्ट/विशेष न्यायाधीश नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कृष्ण कुमार विशेष न्यायाधीश / डकैती, शैली राय विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, अंकित कुमार मित्तल अपर जिला जज, नरेन्द्र प्रकाश अपर जिला जज, सुमित प्रेमी विशेष न्यायाधीश पाक्सो, अन्जू कम्बोज, अपर प्रधान न्यायाधीश, संदीप तिवारी अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, घनश्याम शुक्ला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संजय कुमार, सचिव/अपर जिला जज, जिला विधिक प्राधिकरण आदि रहे |