समाधान दिवस में फरियादियों का रहा टोंटा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिलाधिकारी डा.वीके सिंह व एसपी विकास कुमार थाना कमालगंज के समाधान दिवस में पंहुचे और फरियादियों की समस्याओं को सुना| उन्होंने आवश्क कार्यवाही के निर्देश दिये| इसके साथ ही नवीन थाना निर्माण की कार्यवाही की भी जानकारी ली|
डीएम-एसपी समाधान दिवस में पंहुचे और थानें के जर्जर भवन को देखा| उन्हें जानकारी मिली की अभिलेखों में वर्तमान थानें में 97 डिस्मिल भूमि है लेकिन मौके काफी कम है| थाना प्रभारी राजेश राय नें डीएम-एसपी को बताया कि ग्राम देवरान गढ़िया में जमीन थानें के लिए देखी गयी| लगभग 6 महीने गुजर जानें के बाद भी अभी तक फाइल का पता नही | जिस पर जिलाधिकारी नें अपने अधिनस्तों फाइल तलब की है| थानें के भवन को कस्बा चौकी बनाया जायेगा| समाधान दिवस में कुल पांच प्रार्थना पत्र आये| ग्राम मितपुरा निवासी रामजीवन ने पूर्व प्रधान हरिश्चन्द्र की शिकायत कर बताया की वह उसकी भूमि पर कब्जा किये हैं| एसपी नें मुकदमा दर्ज करानें के आदेश दिये|
जिलाधिकारी डा.वीके सिंह नें बताया कि भूमि विवादों में कई मामले न्यायालय से सम्बन्धित होते है जिससे उनका निस्तारण नही हो पाता| उन्होंने बताया कि लेखपालों को निर्देश दिये गये है कि वह भूमि के जो विवाद न्यायालय से निस्तारण योग्य हो उन्हें न्यायालय में भी जानें को कहे जिससे फरियादी का समय खराब नही हो |