डीएम के तहसील दिवस में राजस्व की सर्वाधिक शिकायतें

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में तहसील कायमगंज में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक राजस्व की शिकायतें पंहुची | वहीं कुल 156 शिकायतों में 8 को मौके पर न्याय मिल सका|
तहसील कायमगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| डीएम नें इस दौरान तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया| जिससे हड़कंप भी मच गया| तहसील में अलमारियों में रिकॉर्ड अव्यवस्थित तरीके से रखे हुये पाये गये| जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोर्ट का निरीक्षण कर आवश्तयक दिशा निर्देश जारी किये | तहसील दिवस में कुल 156 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमे राजस्व विभाग की 65, विधुत 35 ,पुलिस 23 विकास विभाग 11 पूर्ति विभाग 05 व अन्य की 17 शिकायते आई 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया| विधायक कायमगंज सुरभि गंगवार ,मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा ,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

अमृतपुर में 25 में 2 को मिला सम्पूर्ण समाधान
अमृतपुर संवाददाता के अनुसार अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, एसडीएम रवेन्द्र कुमार, सीओ रविन्द्र नाथ राय आदि ने फरियादियों की समस्याओं को सुना| जिसमे अबैध रूप से किये गये कब्जों की सर्वाधिक शिकायतें पंहुची| कुल 25 फरियादी पंहुचे जिसमे से मात्र दो को ही न्याय मौके पर मिल सका| बांकी बची शिकायतों का ससमय निस्तारण करनें निर्देश दिये गये |

सदर तहसील में 2 को मिला न्याय
सदर तहसील में एसडीएम सदर गजराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे कुल 80 फरियादी शिकायतें लेकर पंहुचे| जिसमे से मात्र आधा दर्जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका| तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय आदि अधिकारी रहे|