जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइल गायब, एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर पालिका के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइल कथित रूप से गायब हो जानें से हड़कंप मच गया| मामले में पुलिस को कार्यवाही के लिए तहरीर दी गयी| पुलिस नें एफआईआर पंजीकृत कर ली|
ईओ विनोद कुमार नें थाना मऊदरवाजा में दी गयी तहरीर में कहा है कि नगरपालिका परिषद में जन्म-मृत्यु पटल पर कार्यलय लिपिक द्वारा अपनी आख्या में 28 फरवरी को जानकारी दी गयी कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पटल पर अचानक भीड़ बढ़ने के कारण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाइल को गायब कर दिया| जिसमे लगभग 70 मृत्यु प्रमाण पत्र की पत्रावली थी| जन्म-मृत्यु पटल के पटल सहायक लिपिक हितेंद्र कुमार शाक्य के माध्यम से तहरीर थानें में भेजी गयी|