प्रेम प्रसंग में युवक नें फांसी लगाकर की खुदकुशी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्रेम प्रंसग के चलते युवक नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| जानकारी होनें पर परिजनों की आँखों में आंसुओ का समुद्र बहनें लगा| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रामनगर रमन्नागुलजार बाग निवासी 20 वर्षीय अनुज पुत्र राधा कृष्ण शाक्य दिल्ली में नौकरी करता था | बीते चार दिन पूर्व ही वह घर आया था | मिली जानकारी के मुताबिक उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था| लेकिन परिजन उसका विवाह दूसरी जगह करना चाहते थे | जिससे आहत होकर उसने घर की छत की दीवार पर लगी लोहे की कील में मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी| सुबह लगभग 6:30 बजे उसका शव परिजनों नें फांसी पर झूलता हुआ देखा तो चीख पुकार मच गयी| मृतक की माँ सिया देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक के पिता राधा कृष्ण नें पुलिस को तहरीर दी|