पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में गरजे राहुल गांधी

FARRUKHABAD NEWS

वाराणसी:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सुबह वाराणसी से शुरू हुई। वाराणसी की गलियों में राहुल गांधी को आम जनता का साथ मिला रहा है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए मिलकर काम करने की ताकत पर जोर दिया।भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 35वें दिन राहुल गांधी ने वाराणसी को जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम न्याय की महायात्रा लेकर वाराणसी की जनता के बीच पहुंच चुके हैं। आप सब हमारे साथ जुड़ें,देश और प्रदेश में फैले अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें। देश के प्रति सच्ची भक्ति देश को एक साथ लाने में है।राहुल गांधी ने कहा कि हमने 4,000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की। यात्रा के दौरान किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और महिलाएं मिलीं। उन सबने मुझसे मिलकर अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि बीजेपी आरएसएस के लोग भी कई जगह मिले,लेकिन पूरी यात्रा में मुझे नफरत कहीं नहीं दिखी।भारत मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं। देश तभी मजबूत होता है जब सभी एकजुट होकर काम करते हैं।

बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बने इस सर्व सेवा संघ को दमन और तानाशाही के मद में अंधी हो चुकी,भाजपा सरकार के नफरती बुल्डोजर ने यहां भी रौंदा।इस दौरान एक युवक ने राहुल गांधी को अपनी बेरोजगारी की कहानी सुनाई। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि कैसे एक युवा और उसका परिवार शिक्षा पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी खाली हाथ और टूटे सपनों के साथ इधर-उधर भटक रहा है। यह युवाओं के साथ अन्याय है और हम इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।अपना दल (के) नेता और विधायक पल्लवी पटेल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुईं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पल्लवी पटेल ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था।