अंबेडकर,लोहिया व पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनपद में भी अपनी सेना को मजबूत करनें में लगी है| संगठन मजबूती के साथ ही बूथों पर भी किले बंदी की जा रही है| पूर्व पदाधिकारियों पर भी पार्टी की नजर है| प्रदेश सचिव बनें पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव नें पार्टी की मजबूती के संकल्प और लोकसभा चुनाव फतेह करनें के संकल्प के साथ अंबेडकर,लोहिया व पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|
शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव व लोकसभा प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य के साथ नवमानोनित प्रदेश सचिव मंदीप यादव का स्वागत किया गया | प्रदेश सचिव मंदीप यादव ने डीएन कॉलेज स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल,जेएनवी रोड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर,आवास विकास स्थित डा. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ माल्यार्पण किया| मंदीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में जो उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है वह उस पर खरे उतरने का काम करेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताकर सदन में भेजने का कार्य करेंगे। जिला महासचिव जहान सिंह लोधी,महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, जिला प्रवक्ता विवेक यादव, जितेंद्र यादव सिरौली वाले आदि प्रमुख रूप से रहे|