अखाडें का हैरतंगेज करतब देख दंग रह गए लोग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बसंत पंचमी के अवसर पर मेला श्रीराम नगरिया में निकाली गयी साधुओं की शोभायात्रा में उनके करतब देखकर लोग दंग रह गये | पूरा मेला परिसर हर-हर गंगे व हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा|
श्रीराम पंचराम निर्मोही अखाड़ा के अध्यक्ष बाबा बटेश्वर दास महाराज के साथयात्रा एक नम्बर सीढी से यात्रा शुरू होने मेला परिसर में भ्रमण करती हुए निकली| जिनका मेला प्रभारी सत्यप्रकाश आदि नें फूल मालाओं से स्वागत किया | जगह-जगह शोभा यात्रा पूजा आरती की गयी| पुष्प वर्षा की गयी| साधुओं नें शोभायात्रा के दौरान करतब दिखाये जिसे देखकर लोग दंग रह गये| श्री दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास जी महाराज (ब्रह्मचारी) का भी भव्य स्वागत हुआ| इसके अलावा सभी साधू-संतो को सम्मानित किया गया| इस दौरान गणेश दास, गोपाल दास, रामदास आदि साधू रहे| वहीं स्वामी सत्य स्वरूप महाराज की तरफ से भी शोभायात्रा निकाली गयी | इसके साथ ही साधू-संतो नें शाही स्नान किया|