मोबाइल के दो टावर गायब होनें का मुकदमा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मोबाइल के दो टावर चोरी होनें के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है |
जनपद उन्नाव के सराय मलिकादिम निवासी जीटीएस कम्पनी टेक्नीशियन अंबुज कुमार नें शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि कोतवाली क्षेत्र के खतराना स्ट्रीट होली का मैदान निवासी अशोक कुमार अग्निहोत्री के छत पर जीटीएल कम्पनी का टावर लगा था| दूसरा टावर रामनरेश पुत्र कामता प्रसाद की भूमि पर नगला कला में लगा था| प्रथम टावर को जब पूर्व टेक्नीशियन सुभाष बाबू शर्मा टावर का निरीक्षण करनें गये तो जिस पर मकान मालिक अशोक कुमार नें उन्हें भीतर जानें की अनुमति नही दी | उन्हें टावर दिखायी भी नही पड़ा| जो पहले दूर से दिखायी भी पड़ता था| जिसके बाद कम्पनी के अधिकारियों को फोन पर पूर्व टेक्नीशियन नें सूचना दी | जिसके बाद भी काफी प्रयास के बाद टावर का मकान मालिक नें निरीक्षण नही करनें दिया| यह प्रतीत होता है कि सम्पूर्ण टावर चोरी हो गया| जिसमे सम्पूर्ण टावर, डीजल जरनेटर मौके पर पहले था| दूसरे टावर का आधिकारिक नाम खैराबाद टावर है| बीते 31 मार्च 2023 को जब पूर्व टेक्नीशियन निरीक्षण करने पंहुचे तो सम्पूर्ण टावर मौके पर नही मिला| जिसकी चोरी की सूचना उन्होंने अधिकारियों को दी| पुलिस मामले की जाँच कर है|| कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि जाँच की जा रही है|