अनाधिकृत रूप से लगे धार्मिक पोस्टर हिन्दू महासभा नें हटवाये

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आनाधिकृत रूप से लगाये गये धार्मिक पोस्टर हिन्दूमहासभा के पदाधिकारियों नें मौके पर आकर हटवा दिये| मौके पर भीड़ लग गयी| मामले की जानकारी पुलिस को नही दी गयी|
थाना कादरी गेट के लाल गेट चौराहे पर मधुवन होटल के सामने धार्मिक पोस्टर कूड़ा वाली जगह पर लगा दिये थे| ताकि स्थानीय लोग कूड़ा वहां ना डालें| जानकारी होनें पर हिन्दू महासभा के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा अपने साथियों के साथ मौके पर पंहुचे| हिन्दू महासभा पदाधिकारियों नें कूड़े वाली जगह पर भगवान के पोस्टर लगानें पर आपत्ति दर्ज की| दोनों पक्षों में पहले नोकझोंक हुई उसके बाद पोस्टर को हटवा दिया गया| हिन्दू महासभा युवा प्रदेश सचिव विमलेश मिश्रा नें बताया कि पोस्टर लगाकर निंदनीय कृत किया गया था| पदाधिकारियों नें शान्तिपूर्ण ढंग से पोस्टर हटवा दिये|