पुरानी ईटों से बनाये जा रहे बस अड्डे के नये पेशाब घर,वीडियो वायरल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रोडबेज में पेशाबघरों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है| लेकिन निर्माण में पुरानी ईटों का प्रयोग किया जा रहा है| विभाग जानबूझ कर अंजान बना हुआ है या कुछ जानना नही चाहता| मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

कादरी गेट के लाल दरवाजे पर रोडबेज बस अड्डे पर शिव मन्दिर के निकट परिवहन निगम के बिल्डिंग डिविजन के द्वारा 22 पेशाबघरों का निर्माण चल रहा है| जिसमे नें 4 पेशबघर महिला यात्रियों के लिए और 18 पुरुष यात्रियों के लिए बनायें जा रहे है| लेकिन उनमे गोलमाल नजर आ रहा है| निर्माण कार्य में पास की ही पुरानी दीवार तोड़कर उसकी ईटों से निर्माण में चार चाँद लगाये जा रहें है| मामले से जेई से लेकर एआरएम तक सभी अनजान नजर आ रहें है| ठेकेदार अता-पता नही है| यात्रियों नें निर्माण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है|
एआरएम फर्रुखाबाद डिपो बीएस यादव नें बताया कि निर्माण कार्य का जिम्मा परिवहन निगम के बिल्डिंग डिविजन के पास है| लिहाजा उन्हें पुरानीं ईटों के विषय में कोई जानकारी नही हैं| परिवहन निगम के बिल्डिंग डिविजन के अवर अभियंता संतोष कुमार नें बताया कि पुरानी ईटों को नही लगाना चाहिए| उन्हें इस विषय में जानकारी नही है| यदि पुरानी ईटें लगायी जा रही हैं तो जाँच होगी|