सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकलेगी वंदेमातरम् यात्रा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) 23 जनवरी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मंगलवार को वन्देमातम यात्रा निकलेगी| आयोजकों नें इसकी तैयारी पूरी कर ली| यात्रा में भीड़ जुटानें की तैयारी रात तक चलती रही|

हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व वन्देमातम यात्रा निकलेगी| मंगलवार शाम 4 बजे पांडेश्वर नाथ मन्दिर रेलवे रोड़ से यात्रा शुरू होगी| जो शहर के
मुख्य मार्ग से होते हुए बस अड्डे के निकट स्वराज कुटीर में समाप्त होगी| युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें बताया कि यात्रा में श्रीराम और भारत माता के स्वरूप शामिल होंगे |