बीच सड़क पर धूं-धूं कर जली बाइक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर स्कूटी सबार अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया | जिससे उसकी बाइक से निकले पेट्रोल से उसमे आग लग गयी | देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गयी|

शहर के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी कौशल पुत्र सहजोद लाल फतेहगढ़ होम्योपैथिक अस्पताल में सफाई कर्मी है| सोमवार को सुबह 10 बजे वह बाइक से डियूटी पर जा रहा था| उसी दौरान सीएमओ कार्यलय के सामने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी| टक्कर लगने से बाइक सबार कौशल सड़क पर गिर गया | बाइक से निकले पेट्रोल से उसमे आग लग गयी| देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गयी| मौके पर भीड़ लग गयी| सड़क जाम सा लग गया| सूचना पर पंहुची दमकल नें आग पर काबू पाया| लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल गयी थी|