नाले में पड़ा मिला कारपेंटर का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) संदिग्ध हालत में कारपेंटर का शव नाले में पड़ा होनें से सनसनी फैल गयी| शव मिलनें की जानकारी पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी | सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झब्बूपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र गिरंद नशे का आदी था| शुक्रवार को उसका शव आरपी पैलेस के पास नाले में पड़ा देखा गया| जिस पर पुलिस को जानकारी दी गयी| सीओ कायमगंज सतेन्द्र कुमार, कोतवाल रामअवतार, मंडी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार कश्यप आदि मौके पर पंहुचे, पुलिस नें शव को बाहर निकाल क्र कब्जे में ले लिया| इसके बाद पुलिस नें जाँच पड़ताल की| जानकारी के अनुसार मृतक अविवाहित था| परिजनों नें किसी प्रकार का आरोप नही लगाया| मृतक लकड़ी मिस्त्री का कार्य करता था|
सीओ कायमगंज सतेन्द्र कुमार नें बताया कि शव नाले में मिला है| पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है|