मामूली विवाद में महाभारत, 10 लहुलुहान

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर महाभारत गयी| जिससे लगभग 10 घायल हो गये| गंभीर घायल तीन को सीएचसी में भर्ती किया गया| जिसमे गम्भीर घायल को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम भुड़िया भेड़ा में मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे चले| जिसमे एक पक्ष के 35 वर्षीय सोनी पत्नी छविराम,15 वर्षीय नैंसी पुत्री छविराम,10 वर्षीय शांति पुत्री छविराम, 32 वर्षीय सुनीता पत्नी हरिश्चंद्र, 50 वर्षीय राजरानी पत्नी नरेश घायल हो गये| दूसरे पक्ष गीता पत्नी गंगाराम, सुमन पत्नी धर्मेंद्र, 14 वर्षीय रिंकी पुत्री नितेश व 6 वर्षीय वर्षीय प्रियांशी पुत्री धर्मेन्द्र को मिलाकर दोनों पक्षों के लगभग 10 लोग घायल हो गये| उपनिरीक्षक राजीव कुमार नें मौके परजाकर जाँच की| पुलिस नें घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया| जबकि गंभीर रूप से घायल सोनी पत्नी छविनाथ को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| उपनिरीक्षक राजीव कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| पुलिस ने हरिश्चंद्र पुत्र लाखन, गुनी राम पुत्र बाबूराम, बिरला पुत्र बाबूराम व अर्जुन पुत्र नरेश को हिरासत में ले लिया |