गृह कलह से तनाव में आकर विवाहिता नें लगायी फांसी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गृह कलह से परेशान होकर विवाहिता नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली | पुलिस नें मौके पर कर जाँच की|


थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अर्रापहाड़पुर निवासी 25 वर्षीय स्नेहा सिंह पत्नी पथिक सिंह का विवाह बीते 11 जून 2023 को हुआ था| दोनों में आपस में विवाद चल रहा था| बीते बुधवार को ही दोनों थानें आये थे| पुलिस नें दोनों में समझौता कराकर घर भेज दिया | गुरुवार को स्नेहा नें कमरें में दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली| सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष आमोद कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच की|
पुलिस मायके पक्ष के लोगों के आने की प्रतीक्षा कर रही है। गुरुवार को मृतका की माँ गुड्डी देवी निवासी कानपुर घाटमपुर थाने आई थी। उन्होंने पुलिस से जानकारी ली|