परचून का खोखा तोड़कर नकदी-सामान साफ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) परचून का खोखा तोड़कर बीती रात चोरों नें नकदी व सामान चोरी कर लिया| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|
थाना कादरी गेट के ग्राम खानपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र रामेश्वर गाँव के बाहर सड़क किनारे परचून का खोखा रखे हैं| जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है| बीती रात वह खोखा बंद कर घर चला गया| सुबह खोखा टूटने की जानकारी हुई | चोरों नें खोखा पीछे से तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया| दुकानदार अरुण कुमार नें बताया कि चोर लगभग 1200 रूपये व लगभग 2500 से 3000 रूपये का सामान चोरी कर लिया |