दो पक्षों में पथराव का वीडियो हो रहा वायरल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) दो पक्षों में विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमे छतों के ऊपर से दबंग युवक जमकर पथराव करते नजर आ रहे है| वीडियो वायरल होनें के बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम परिउली खरदाई में दो पक्षों में विवाद हो गया| मामला सगे भाईयों के बीच का बताया जा रहा है| जिसमे भूमि विवाद के साथ ही भैस चोरी का विवाद बताया जा रहा है| जिसमे कई लोग अपनी छतों से तो कुछ लोग नीचे से एक दूसरे पर हमलावर दिख रहे हैं| वायरल वीडियो में पथराव दिखायी दे रहा है|
थानाध्यक्ष मेरापुर नें जेएनआई को बताया कि मामला संज्ञान में है| पुलिस आरोपियों के घर गयी थी लेकिन वह घर से फरार हैं| जल्द उन्हें गिरफ्तार कर कार्यवाही की जायेगी| मामला भूमि विवाद का है|