राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,78,118 मामलों का निस्तारण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 278118 मामले निपटाये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष विनय कुमार तृतीय व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने न्यायायिक अधिकारियों के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

लोक अदालत में विभिन्य बैंक, विधुत विभाग, नगर पालिका व प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों का काउन्टर लगाकर पक्षकारों के सामने उनकी सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया| 295 बैंक वसूली के मामलों को निस्तारित कर 43777445 रूपये की बसूली की गयी| 83036 मामले विद्युत विभाग के बिल सम्बन्धित निस्तारित किये गये| कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अशोक कुमार व अपर प्रधान न्यायाधीश अंजू कम्बोज नें कुल 72 परिवारिक व वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया| जिसमे सुलह-समझौता के आधार पर एक दर्जन पति-पत्नी को एक साथ विदा किया गया| पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम संतोष कुमार तिवारी नें 117 वादों का निस्तारण कर 25,38,2000 रूपये की धनराशि प्राप्त करायी | जिला उपभोक्ता न्यायालय के अध्यक्ष नरेश कुमार नें 52 मामले निस्तारित कर 1394261 रूपये को एवार्ड किया| जनपद के विभिन्य न्यायालयों द्वारा अलग-अलग मामले निस्तारित किये| जिसमे कुल 280996 मामलों में से 278118 मामले निस्तारित किये गये| कुल 83657207.25 रूपये की धनराशि जमा करायी गयी|
इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अशोक कुमार, अपर जिला जज प्रथम विष्णु चन्द्र वैश्य, लोक अदालत के नोडल अधिकारी व एससी/एसटी एक्ट विशेष न्यायाधीश महेंद्र सिंह, शैली राय विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, अपर जिला जज राकेश कुमार, अपर जिला जज अंकित कुमार मित्तल, संजय कुमार सचिव/अपर जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रहे|