शहर में दो घंटे रही जाम की झाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर के लोगों को जाम की झाम से निजात नही मिल पा रही है | यातायात की कोई सख्त नियमावली ना होनें से शहर आये दिन जाम से जूझता रहता है|

शहर के लाल दरवाजे से घुमना बाजार तक जाम के हालात रहे| स्कूली छात्र व राहगीर तकरीबन दो घंटे जाम का दंस झेलते रहे| शहर कोतवाली का अधिकतर पुलिस कर्मी वीआईपी डियूटी में जानें से पुलिस कर्मियों का आभाव है | जिसके चलते राहगीर, ई-रिक्शा, कार सबार, माल वाहक वाहन अपनी मनमानी करते हैं| जिससे जाम की स्थिति शहर में रहती है| मंगलवार को दोपहर लगे जाम खुलानें के लिए शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी नें जाम खुलानें के लिए पसीना बहाया| जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया|