हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र पर धारादार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया| उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया| पुलिस नें मामले में एक नामजद सहित 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|
शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निहालचंद निवासी हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें बताया कि बीती रात लगभग 10:30 बजे उनका पुत्र विमर्श मिश्रा को मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी युवक केशव कश्यप पुत्र सुरेश कश्यप नें शराब के नशे में अपने 4-5 अज्ञात लोगों के साथ हमला कर दिया | सुरेश कश्यप नें अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी| आरोपी केशव नें किसी धारधार हथियार से सिर पर कई बार किये जिससे विमर्श बुरी तरह घायल हो गया| उसे लेकर परिजन अस्पताल पंहुचे तो आरोपी केशव नें अपने 10-12 साथियों के साथ घर पर चढ़ाई कर गाली -गलौज व जान से मारनें की धमकी दी| मौके पर मोहल्ले के दी नशरुद्दीन पुत्र सहजादे बचानें आये तो उनके साथ भी मारपीट की गयी | पुलिस नें विमलेश मिश्रा की तहरीर पर आरोपी केशव कश्यप व उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी केशव कश्यप को गिरफ्तार कर लिया| विमलेश का आरोप है की हमलवार युवक रंगदारी की फिरांक में भी हो सकता है| कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|