पेड़ सड़क पर गिरनें से हाई-वे एक घंटे रहा जाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) इटावा-बरेली हाई-वे सड़क पर पेंड गिरनें से लगभग एक घंटे तक जाम रहा| पेंड हटनें के बाद यातायात सुचारू हो सका|

दरअसल इटावा-बरेली हाई-वे पर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है, लिहाजा सड़क किनारे खड़े पेड़ काटे जा रहे हैं| मंगलबार सुबह लगभग 9 बजे चाचूपुर व पांचाल घाट के मध्य खड़ा विशाल पीपल का पेंड हाई-वे निर्माण के चलते काटा गया | जिससे वह सड़क पर गिर गया| पेंड गिरनें से यातायात बाधित हो गया| तकरीबन सुबह 9 बजे से लगा जाम लगभग 10 बजे तक पेंड हटनें तक लगा रहा| जिससे राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा|