फर्जी मालिक बनकर जमीन का सौदा करनें में पांच गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद :(जेएनआई ब्यूरो)दूसरे की भूमि का फर्जी मालिक बनकर बिक्री का प्रयास करनें में पुलिस नें शिकायत मिलने पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया| उन्हें न्यायिक अधिरक्षा में जेल भेज दिया गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम बनपोई निवासी श्याम सिंह नें एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे कहा कि उन्हें ननिहाल सुल्तानपुर में मकान मिला है| उनका खेत भी सुल्तानपुर में हैं| 15 अक्टूबर 2023 को कुछ ठग किस्म के लोग श्याम सिंह की भूमि को अपनी बताकर उसे अरविन्द निवासी याकूतगंज को दिखानें गये| जब खेत की आरोपी नाप करा रहे थे तो उसी दौरान श्याम सिंह के रिश्ते के मामा नें जानकारी दी की उनका खेत कोई नाप रहा है| जब अरबिंद को यह पता चला की भूमि इनकी नही है तो उसने खेत मालिक श्याम सिंह को जानकारी दी| आरोपियों नें अरविन्द से 10 हजार का बयाना भी ले लिया| आरोपियों नें श्याम सिंह का बेटा बनकर जमीन का सौदा किया| आरोपियों नें फर्जी आधार कार्ड भी श्याम सिंह व उनके भाई के नाम के बनबा लिये| 24 नवंबर को शाम 4 बजे आरोपी अरबिंद नें सूचना दी कि जो लोग जमीन का सौदा कर रहे थे वह फिर से आये हैं|जिस पर भूमि मालिक श्याम सिंह नें याकूतगंज चौकी पर आकर जानकारी दी| जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज नें फोर्स के साथ दबिश दी मौके से आरोपी जहानगंज के मधवापुर निवासी सहदेव पुत्र हेतराम , रोहित पुत्र वीर सिंह निवासी फतेहपुर कमालगंज , थाना मऊदरवाजा के बजरिया फिल्ड कटरा बक्शी निवासी संदीप पुत्र ग्रीश चन्द्र गुप्ता, जहानगंज के रतनपुर निवासी जसकरन पुत्र धनपाल व करन पुत्र राम सरन को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया | आरोपियों के पास से मान सिंह के नाम का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ| मुकदमा की जाँच दारोगा अनिल कुमार को दी गयी है|