भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक के लगी गोली, रिफर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भूमि विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से ग्रामीण घायल हो गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ से हालत नाजुक होनें पर उसे रिफर कर दिया गया|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम सुंदरपुर के प्रधान रामू यादव के चचेरे भाई श्याम बिहारी यादव के घर पर रहकर थाना राजेपुर के ग्राम परतापुर निवासी 28 वर्षीय पिंकू जाटव पुत्र कल्लू मजदूरी करता है | श्याम बिहारी का गाँव के ही दबंगो से भूमि विवाद चलता है| बुधवार को भी विवाद हुआ| जिस पर प्रधान नें पुलिस को सूचना दी| पुलिस नें मौके पर आकर मामले को शांत कर दिया| बुधवार शाम को श्याम बिहारी पिंकू जाटव के साथ खेत पर थे| उसी दौरान गाँव के दबंग आ गये| आरोप है कि उन्होंने लगभग 13-14 राउंड फायरिंग की| जिसमे पिंकू के लगभग आधा दर्जन गोली लगीं| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| सूचना पर भारी पुलिस बल व पीएसी मौके पर पंहुच गयी | घायल पिंकू को लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ हालत नाजुक होनें पर सैफई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया| मौके पर फोर्स को तैंनात किया गया है|