आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। आज के दिन यानी 14 नवंबर, 1889 को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके सम्मान में ही नेहरू जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है। कांग्रसियों नें उन्हें याद कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की |


कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम व शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला (पुन्नी) के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरु को याद किया गया| शहर के नितगंजा स्थित मन्दिर में लगी प. नेहरु की पर पुष्पांजलि अर्पित की| इसके साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला| कांग्रेसियों नें कहा कि पंडित नेहरू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश की आजादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कल-कारखानों की स्थापना कराकर देश को सशक्त बनाने का काम किया। उन्हें बच्चों से बेहद प्यार था। इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए देश को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए। वह आधुनिक भारत के निर्माता थे| इस दौरान कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, डॉ. पीएन सक्सेना, अखिलेश द्विवेदी, शिवाशिष तिवारी, महेश वर्मा, हिलाल शफीकी, अंकित वर्मा आदि रहे |

नितगंजा में आजादी के बाद लगी थी गाँधी व नेहरु की प्रतिमा
देश आजाद होनें के बाद कांग्रेसी नेता मौजी लाल सक्सेना व रामजी पाठक नें मन्दिर की स्थापना नितगंजा तिराहे पर करायी थी| उसी मन्दिर के मुख्य द्वार के ऊपर महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री प. जबाहर लाल नेहरु की आपस में बात करते हुए प्रतिमा लगायी गयी थी| जिसे वह राजस्थान से लेकर आये थे| जयंती पर हर साल कांग्रेसी इसी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं| लेकिन वर्तमान में मन्दिर का जीर्णोद्धार हो रहा है | जिससे नेहरु व गाँधी की प्रतिमाफिलहाल हटा दी गयीं| जिससे जयंती पर उन्हें माल्यार्पण करनें पंहुचे कांग्रेसियों नें उन्हें पटिया पर रखकर माल्यार्पण किया|