युवक में मुंह में आतिशबाजी का रॉकेट घुसा, घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती दीवाली की रात एक अजीबो-गरीब घटना प्रकाश में आयी| आतिशबाजी चलानें के दौरान युवक में मुंह में घुस गया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|


थाना कादरी गेट के ग्राम पपियापुर निवासी 22 वर्षीय अतुल शाक्य पुत्र ईश्वर दयाल शाक्य दीवाली की रात डीजे पर डांस कर रहा था| उसी दौरान किसी ने आतिशबाजी चलाने के दौरान रॉकेट चला दिया| रॉकेट डांस कर रहे युवक अतुल के मुंह में घुस गया| जिससे मौके पर हड़कंप मच गया| मौके पर मौजूद साथियों ने युवक के मुंह से रॉकेट निकालकर उसे जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया| रॉकेट मुंह में घुसने से डांस कर रहे युवक के मुंह के अंदर हुआ घाव हो गया| ईएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने घायल हुये युवक का उपचार किया|