नीतीश कुमार के विवादित बयान पर फूंका पुतला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिये गये विवादित वयान से बीजेपी महिला मोर्चा भड़क गयी | महिला मोर्चा नें नितिश कुमार का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया|

बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं पर दिए गए अमर्यादित बयान पर विरोध दर्ज

किया एवं शहर के पक्का पुल तिराहे पर नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद नीतीश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाये।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं और एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति अगर देश की आधी आबादी को लेकर अब मर्यादित बयान बाजी कर रहे हैं तो यह निंदनीय है|
जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे ने कहा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान देश को शर्मसार कर देने वाला है| नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय,रामकिशन दीक्षित, संजीव वर्मा, पूर्व सभासद आदेश गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, बबलू शुक्ला आदि रहे।