पॉलीथिन के खिलाफ अभियान से दुकानदारों में हड़कंप, 31 हजार वसूला जुर्माना

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शासन की सख्ती के बाद हरकत में आए प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को भी प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अधिकारियों ने पांच दुकानों पर छापा मारकर करीब 3 किलो 240 ग्राम पॉलीथिन जब्त किया। दुकानदारों से कुल 31 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।



नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र, ईओ रविन्द्र कुमार व नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी के साथ लिंजीगंज-मन्नीगंज बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया| जिसमे लिंजीगंज निवासी दीनदयाल पुत्र सत्यदेव के पास 350 ग्राम पॉलीथिन मिलनें पर 10 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया | अखिलेश पुत्र कोतवाल निवासी मन्नीगंज के पास 500 ग्राम पॉलीथिन मिलने पर 10 हजार रुपया जुर्माना बसूला किया गया| राम सिंह पुत्र सोबरन निवासी लिंजीगंज के पास 990 ग्राम पॉलीथिन मिली | जिन पर 5 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया| अरविन्द पुत्र हरीशचन्द्र निवासी मन्नीगंज के पास 900 ग्राम पॉलीथिन 5 हजार रूपये जुर्मना वसूला किया गया| दीपक पुत्र अशोक कुमार निवासी मन्नीगंज के पास 500 ग्राम पॉलीथिन पकड़ी गयी जिस पर 1 हजार रूपये जुर्माना बसूला किया गया| इस दौरान कर निरीक्षक राधा रमण, देवेन्द्र कुमार,लिपिक अमित सक्सेना, कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम आदि रहे|