विजय यादव सपा राज्य कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा प्रदेश नेतृत्व में पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव की राज्य कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के पद पर ताजपोशी हुई है| उनके समर्थकों और पार्टी नेताओ नें उनका जोरदार स्वागत किया|


सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव का पार्टी में कद बढ़ा है| उन पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल नें भरोसा जताते हुए विशेष आमंत्रित सदस्य के पद पर मनोनीत किया है| सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में उनका जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, नंद किशोर दुबे आदि नें स्वागत किया| विजय यादव नें बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उसका निर्वाहन जिम्मेदारी के साथ करेंगे|