आधी रात को आए भूकंप के तेज झटकों से सहमे लोग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के भय से आधी रात में लोग नींद से उठकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।


जनपद के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। करीब 40 सेकंड तक झटका आता रहा। जिससे अफरा- तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। रात होने के चलते अधिकांश लोग सोए थे। जैसे ही बिस्तर हिला लोग जग गए। चारों तरफ अफरा- तफरी का माहौल था। भय से लोग तत्काल अपने घरों से बाहर निकल आएं। किसी का बेड तेजी से हिला तो किसी का बंद छत का पंखा अचानक हिलनें लगा| कई लोगों का कहना है कि उन्हें लगा की जैसे उनका मकान ही हिल रहा है| फिलहाल कुछ देर के लिए लोगों को कुछ भी समझ में नही आया कि क्या किया जाये| जब कुछ मिनटों के बाद भूकंप के झटके खत्म हुए तो लोगों के जान में जान आयी| लोगों नें रात में ही अपने शुभचिंतकों को फोन पर जानकारी दी और उनका हाल-चाल लिया|