करवाचौथ के सप्ताह पूर्व बीबी दे गयी दगा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विवाहिता के हाथों की मेहँदी का रंग भी अभी फीका नही पड़ा था कि वह पति को छोड़कर चली गयी| मामले में पीड़ित नें पुलिस को तहरीर दी | पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|



थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनी निवासी सेवाराम राठौर नें बताया कि उसकी 26 सितंबर 2023 को उसका विवाह जनपद फतेहपुर से हुआ था| विवाह पड़ोसी गाँव निवासी अर्जुन सिंह नें 50 हजार रूपये लेकर कराया था| विवाह को अभी एक माह का समय भी नही गुजरा था कि 26 अक्टूबर को उसकी पत्नी की तबियत खराब थी सेवाराम उसे घर पर छोड़कर खेतों पर चला गया| उसी दौरान पत्नी दवा लेनें के बहाने अर्जुन सिंह उसे लेकर चला गया| युवक ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।