बस की टक्कर से बाइक सबार दो की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर/राजेपुर संवाददाता) बाइक से घर जा रहे दो बाइक सबारों को तेज रफ्तार डबल डेकर बस नें कुचल दिया| जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि दूसरी नें इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया| परिजनों में कोहराम मच गया|

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम तीसराम की मडैया निवासी 28 वर्षीय अलवर पुत्र मनोहर लाल का बाढ़ में मकान कट गया था| जिसके चलते वह पांचाल घाट बंधा पर झोपड़ी डालकर रह रहा था| रविवार को शाम वह अपने साथ 40 वर्षीय सोबरन सिंह पुत्र रामरतन निवासी आशा की मडैया के साथ बाइक से अपने गाँव खेत देखनें गया था| रविवार शाम को वह लौट रहा था| जानकारों की मानें तो उसी दौरान चाचूपुर के निकट बस नें दोनों को कुचल दिया| जिससे सोबरन की मौके पर ही मौत हो गयी | जबकि गंभीर रूप से घायल अलवर को शाम 7:25 बजे लोहिया में भर्ती कराया गया| जहाँ उपचार के दौरान अलवर को भी डॉ. प्रवीन कुमार नें मृत घोषित कर दिया| पुलिस ममाले की पड़ताल कर रही है|
थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज नें बताया कि बस को पकड़ लिया गया है | जाँच कर मुकदमा दर्ज किया| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा |