गली खोदकर बना दिया तालाब!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)बीती रात दबंगों नें जेसीबी चलाकर गली खोदकर फेंक दी| सुबह जब ग्रामीण घरों से बाहर आये तो उन्हें सड़क ही गायब मिली| मामले की शिकायत अधिकारियों से की गयी|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम भुडिया भेड़ा में दबंगों नें सड़क खोदकर तालाब में तब्दील कर दी| ग्रामीणों के अनुसार सड़क लगभग 60 वर्ष पुरानी है| जिस पर बीती रात बुलडोजर चला दिया गया| जिससे ग्रामीणों के चबूतरे उखड़ गये| निकलनें तक की जगह नही बची| ग्रामीण महिलाओं नें बताया कि पूर्व प्रधान के द्वारा सड़क निर्माण करायी गयी थी| सड़क उखाड़नें की जानकारी ग्रामीणों नें थाना पुलिस को दी| लेकिन पुलिस मौके पर नही आयी| महिला आरती, लौंक श्री, सोनी, राजरानी, सुनीता, किशोरी देवी, सुलोचना, आरती, राम श्री, अनीता, गीता व द्रोपदी आदि महिलाओं नें बताया कि दबंग सड़क उखाड़नें के बाद जान से मारनें की धमकीदे रहा है| महिलाओं नें तहसील दिवस में पंहुचकर शिकायत की| एसडीएम रवेन्द्र कुमार नें बताया कि लेखपाल को भेजकर मामले की जाँच करायेंगे |