संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली से सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी नेताओं नें जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा | हालांकि प्रदर्शन में डेढ़ दर्जन पदाधिकारी ही नजर आये|
आप जिलाध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए और नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र को ज्ञापन दिया | जिलाध्यक्ष नें कहा कि राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी की गई, 8 दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कि गयी| लेकिन जाँच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ, इसके बावजूद सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l
फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया| संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया| संजय सिंह ने समय-समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठायी थी| लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, अवनीश सिंह तोमर , जगतपाल शाक्य, रामकिशन कश्यप, दिल सिद्दीकी, जितेंद्र दीक्षित, जितेंद्र सिंह, अंकित शाक्य आदि रहे |