लूट की झूठी सूचना देनें में ग्रामीण गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)बीती रात लूट की फर्जी सूचना देनें के मामले में ग्रामीण को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
दरअसल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धना नगला निवासी सतेद्र सिंह आलू किसान हैं| बीती रात उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उसके पास से 95 हजार रूपये की लूट हो गयी| लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के पैरों के तले जमीन खिसक गयी| मौके पर तत्काल पुलिस पंहुची और जाँच पड़ताल की| जाँच में मामला फर्जी निकला | पुलिस को जाँच में पता चला की किसी को दुश्मनी के चक्कर में सतेन्द्र सिंह फसाना चाह रहे थे लिहाजा 95 हजार लूट की सूचना पुलिस को दी| पुलिस नें सतेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया| कोतवाल अमरपाल नें बताया कि फर्जी सूचना देनें में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है|