फरार ईनामी ‘डब्बन दुबे’ के खिलाफ 174 ए का मुकदमा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने माफ‍िया राज को खत्‍म करने के ल‍िए सख्‍त से सख्‍त कदम उठाए हैं। ऐसे में कुछ अपराधी फरार भी चल रहे हैं। जिनमे जिले में एक नाम अभी भी डब्बन दुबे का भी है| जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है| पुलिस नें बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई डब्बन दुबे के खिलाफ 174 ए के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया है|
दरअसल थाना मऊदरवाजा में दर्ज फिरौती आदि के लिए अपहरण करनें के मामले में अनुराग दुबे उर्फ डब्बन दुबे के खिलाफ धारा 147,323, 364ए, 386, 341 व 120 बी के साथ ही आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था | इस मुकदमें में डब्बन दुबे फरार चल रहा है| उसके खिलाफ धारा 82 के तहत कार्यवाही की थी| बीते 5 सितम्बर को पुलिस नें डब्बन के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था| लिहाजा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें आरोपी डब्बन दुबे के ऊपर बीते 28 सितम्बर को 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था| लेकिन उसके बाद भी डब्बन दुबे तक पुलिस नही पंहुच पा रही है | लिहाजा न्यायालय के समक्ष पेश ना होनें पर अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ 174 ए के तहत थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज किया गया है|
जल्द होगा कुर्की का आदेश
न्यायालय में हाजिर ना होनें से अब डब्बन दुबे की मुश्किलें बढती जा रही है| पुलिस का जल्द ही न्यायालय से डब्बन के खिलाफ कुर्की का आदेश लेकर कार्यवाही करेगी|
डब्बन पर दर्ज हैं कुल 23 मुकदमें
डब्बन दुबे पर अब तक कुल 23 मुकदमें जनपद कन्नौज, मैनपुरी व फर्रुखाबाद के विभिन्य थानों में दर्ज है| डब्बन पर पहला मुकदमा घर में घुसकर मारपीट आदि के मामले में वर्ष 2004 में कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज किया गया था| इसके बाद 2005 में डब्बन दुबे पर हत्या का मुकदमा जनपद मैनपुरी के थाना बेबर में दर्ज किया गया था| इसके बाद बब्बन नें मुड़कर पीछे नही देखा| उसके ऊपर मुकदमें की फेहिस्त लम्बी होती चली गयी | वर्ष 2021 में चार, वर्ष 2022 में कुल 7, वर्ष 2023 में अभी आधा दर्जन मुकदमें दर्ज किये गये|