मतदाता बनानें को घर-घर दस्तक देगी सपा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) आगामी लोक सभाचुनाव को देखते हुए सपा नें भी साइकिल की ओवरहॉलिंग करने में लग गयी है| सपा नें बूथ मजबूत करनें पर जोर शुरू कर दिया है| बूथ कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाता बनानें की निर्देश दिये गये है|
सपा के लोकसभा प्रभारी डॉ. नबल किशोर शाक्य के प्रतिष्ठान पर आयोजित बूथ प्रभारी , सेक्टर प्रभारी व जोन प्रभारी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव नें की| जिलाध्यक्ष कहा कि हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता को प्रत्येक घर में दस्तक देनी है और घर-घर जाकर यह तय करना है कि हर व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में हो और साथ ही साथ अपनी पार्टी की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करना है| जिससे हम आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की कर पाएंगे। डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा की अगर इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों ने बना दी तो यह चुनाव भारत का आखिरी चुनाव होगा| इसके बाद भारतीय जनता पार्टी चुनाव बंद कर देगी। उन्होंने कहा की 2024 का चुनाव बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा लिखित संविधान को बचाये रखने का आखिरी प्रयास होगा। कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि अगर हमारा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर हमें सही आख्या देगा तो हम उसकी तैयारी और अपनी कमियों को चुनाव से पहले दूर कर सकते हैं| महासचिव इलियास मंसूरी, केके यादव,डॉ. नवरंग सिंह यादव, सोमेंद्र यादव, बीकेश यादव व विजय यादव, अनिल यादव आदि रहे |
साहब खान बने जिला सचिव
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें शमसाबाद के मोहल्ला काजीटोला निवासी साहब खान को पार्टी का जिला सचिव मनोनीत किया है| वह सपा सरकार के दौरान जेल विजिटर के पद पर भी रहे |