गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान हादसा, छात्र की मौत,एक गंभीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान अचानक हादसा होनें से दो मासूम घायल हो गये| उन्हें गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के पास भेजा गया| जहाँ एक बालक को मृत घोषित कर दिया गया |
थाना मऊदरवाजा के गंगा दरवाजा से गणपति विसर्जन यात्रा गुजर रही थी| उसी दौरान रामकिशन यादव के आवास से रामशरण के मकान तक मटकी फोड़नें का कार्यक्रम था | गणपति यात्रा जब रामकृष्ण के घर के सामने पंहुची तो मटकी फोड़ने का कार्यक्रम शुरूहुआ | मटकी फोड़ने के दौरान रामकृष्ण के छज्जे पर लगा पिलर अचानक गिर गया| जिससे नीचे खड़े 10 वर्षीय अनुराग राजपूत पुत्र अनिल निवासी अंगूरी बाग, 12 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र सुनील मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें नाला मछरटटा स्थित एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया | जहाँ चिकित्सक नें अनुराग को मृत घोषित कर दिया| जबकि सुशील का उपचार किया जा रहा है | मृतक की माँ शशि देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार आदि फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| मृतक नीबलपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 का छात्र है|