गीता स्वाध्याय संकल्प ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में गीता संदेश मानव संकल्प ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा| जिसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं| इसके साथ ही 151 किलोमीटर लम्बी मानव श्रंखला भी बनायी जायेगी|
शहर के बिर्राबाग स्थित एक प्रतिष्ठान में श्रीमद्भागवत गीता जयंती आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 24 सिम्बर को शाम 3 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा| कार्यक्रम संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है| संयोजक जितेन्द्र सिंह, अलका सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, ऋषि दत्त उर्फ गुड्डू पंडित आदि रहे|