महिला लिपिक से चेन लूट का मुकदमा दर्ज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) इंटर कालेज की महिला लिपिक के साथ चेन लूट की घटना को अंजाम देनें के मामले में पुलिस नें तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस नें मामले में कुछ लोगों को उठाया भी है| पुलिस आरोपियों तक पंहुचनें का प्रयास कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला केशव नगर निवासी सरला यादव पत्नी राजेन्द्र यादव एनएकेपी डिग्री कालेज में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं| बीते दिन आवास विकास चौकी के निकट कालेज से लौटकर वह टैम्पों से उतरी थी और उसी दौरान उनकी चेन लूट ली गयी | बीते 24 घंटे से पुलिस मामले की जाँच कर रही है| शुक्रवार को पुलिस नें पीड़िता की तहरीर पर 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस नें कुछ लोगों को उठाया भी है| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|