व्यापारियों के साथ हर समय खड़ा रहेगा संगठन: अरविन्द गुप्ता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता ) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के द्वारा डॉ. अरविन्द गुप्ता को संगठन का प्रदेश मंत्री बनाये जानें पर जोरदार स्वागत हुआ| कार्यक्रम में व्यापारियों को जोड़नें की मुहीम तेज करनें पर बल दिया गया| प्रदेश मंत्री नें कहा कि उनका संगठन हर समय व्यापारी हित में कार्य करेगा| संगठन व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगा|
शहर के सिन्धी धर्मशाला पक्का पुल में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे प्रदेश मंत्री डॉ. अरविन्द गुप्ता नें कहा कि आज व्यापारियों का उत्पीड़न रोंकनें के लिए संगठन संकल्पित है| यदि किसी भी साथी को कोई समस्या होती है तो संगठन उसके साथ मदद के लिए खड़ा है| इसके साथ ही सुशील कुमार गिहार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल मिश्रा व रामजी वाजपेयी को लीगल एडवा इजर मनोनीत किया गया| इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें अपने साथियों के साथ प्रदेश मंत्री डॉ. अरविन्द गुप्ता का स्वागत किया | महामंत्री अनूप मिश्रा, लाखन सिंह आदि भी रहे|