आइसक्रीम फैक्ट्री कर्मी नें फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्रेम प्रसंग में आईसक्रीमफैक्ट्री के कर्मचारी नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

थाना कादरी गेट के ग्राम पपियापुर में आइसक्रीम की फैक्ट्री है | जिसमें जनपद फतेहपुर के अशोथर निवासी 22 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्द्र कार्य करता था| गुरुवार को दोपहर उसने फैक्ट्री के भीतर ही चादर से पंखे के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुरेन्द्र कुमार का उसकी ननिहाल फतेहपुर बिंदकी में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था| लेकिन लड़की वाले विवाह करनें को राजी नही थे लिहाजा सुरेन्द्र नें फांसी लगाकर जान दे दी| मृतक नें सुसाइड नोट भी छोड़ा है | जिसमे अपनी प्रेमिका के पिता पर आरोप भी लगायें हैं | सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला फोर्स के साथ पंहुचे जाँच पड़ताल की| उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में फांसी लगायी है| सुसाइड नोट मिला है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|