ईनामी पूर्व बीजेपी उपाध्यक्ष के घर चार थानों की पुलिस नें दी दबिश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते लगभग 10 दिन से चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता करनें के मामले में फरार खनन माफिया व उसके साथी पूर्व भाजयुमों उपाध्यक्ष की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है | लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ नाकामी ही लगी है| बीती रात में भी पुलिस नें दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नही आया| पुलिस नें कुर्की की कार्यवाही की चेतवानी दी है|
आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह के साथ अभद्रता करनें के मामले में मुख्य आरोपी सचिन ठाकुर निवासी कादरी गेट थाना क्षेत्र के नरायनपुर व पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष अमित ठाकुर निवासी भुवनपुर ताजपुर थाना अमृतपुर की तलाश में पुलिस तेजी के साथ लगी है| लेकिन अभी तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नही कर सकी| जिससे पुलिस की काफी फजीयत हो रही है| मुख्य आरोपी सचिन ठाकुर के ऊपर 25 हजार व अमित ठाकुर के ऊपर एसपी नें 15 हजार का ईनाम रखा है| पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की सख्ती के चलते बीते शुक्रवार रात लगभग लगभग 8 बजे कादरी गेट थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला के साथ कोतवाली फतेहगढ़, थाना राजेपुर, अमृतपुर की पुलिस टीम नें लगभग आधा सैकड़ा पुलिस कर्मियों के साथ अमित ठाकुर के घर पर दबिश दी| लेकिन घर में ताला पड़ा मिला| जिसके बाद पुलिस नें मुनादी कर ग्रामीणों से थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला नें चेतावनी दी कि यदि ईनामी आरोपी हाजिर नही होते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जायेगी| इसके साथ ही घर पर नोटिस भी चस्पा किया है| थानाध्यक्ष नें आरोपी को दी दिन के भीतर हाजिर होनें की चेतावनी दी है|