संदिग्ध हालत में उप टिकट निरीक्षक की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रेलवे विभाग के उप टिकट निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत खराब होनें पर परिजनों नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया |
जनपद हरदोई के परेली पाली के मूल निवासी अमर जीत राजपूत पुत्र रामदास फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर उप टिकट निरीक्षक के पद पर तैनात थे| वह वर्तमान में फतेहगढ़ के नौगवां कैंट में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे| बीते शनिवार को वह सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक डियूटी करके घर वापस लौटे और रात में लगभग 10 बजे खाना खाकर सो गये| सुबह परिजनों नें उन्हें 5 बजे डियूटी का समय होनें पर उठाया तो वह नही उठे | परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल लोहिया लेकर पंहुचे| जहाँ सुबह 6:10 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की पत्नी रवीना व माँ रामश्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|